द इंडियन व्यू

झांसी में चेकिंग के दाैरान पकड़ी गई 503 पेटी अंग्रेजी शराब, ट्रक चालक फरार

झांसी : जनपद की जीएसटी और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सयुंक्त कार्रवाई करते हुए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित झांसी-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के अंदर रखे कंटेनर से 503 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब की कीमत 30 लाख…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
झांसी में चेकिंग के दाैरान पकड़ी गई 503 पेटी अंग्रेजी शराब, ट्रक चालक फरार

झांसी : जनपद की जीएसटी और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सयुंक्त कार्रवाई करते हुए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित झांसी-ग्वालियर हाईवे पर ट्रक के अंदर रखे कंटेनर से 503 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब की कीमत 30 लाख रुपये हैं। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हाे चुका था।

 

आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार काे बताया कि ग्वालियर-झांसी हाईवे पर थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित शिवानी ढाबा तिराहे के पास शनिवार रात काे चेकिंग की जा रही थी। इस दाैरान एक ट्रक (यूपी 13 बीटी 9800)। मध्य प्रदेश की तरफ से आता दिखा। टीम ने ट्रक को रोककर जब चालक से ट्रक में लदे माल से संबंधित कागजात मांगते हुए तलाशी ली तो उसमें थर्माकोल भरा मिला। गहराई से छानबीन करने पर थर्माकोल के नीचे लोहे का विशेष कंटेनर दिखाई दिया। यह कंटेनर ट्रक में वेल्डिंग किया गया था। कंटेनर को काटा गया तो उसके अंदर 503 पेटी इंपीरियल ब्लू ब्रांड की अंग्रेजी शराब निकली। यह शराब मध्य प्रदेश में निर्मित व वहीं के लिए बिक्री के लिए है। जांच में पता चला कि यह शराब की खेप ग्वालियर से कलकत्ता तस्करी को जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान अंधेरे में चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जब्त शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। इस मामले में थाना सीपरी बाजार में ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।-----------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…