जोनाथन ट्रॉट का जसप्रीत बुमराह पर दावा: कब होते हैं खतरनाक और कब करते हैं संघर्ष?
जसप्रीत बुमराह को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने एक बड़ा दावा किया है। जोनाथन ट्रॉट ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह कब ज्यादा खतरनाक होते हैं और कब वे मुश्किलों का सामना करते हैं। साभार : गूगल जोनाथन…

जसप्रीत बुमराह को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने एक बड़ा दावा किया है। जोनाथन ट्रॉट ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह कब ज्यादा खतरनाक होते हैं और कब वे मुश्किलों का सामना करते हैं।

जोनाथन ट्रॉट का मानना है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे छोर से मदद मिलने पर अधिक सफल रहते हैं। पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड से 186 रन पीछे है। बुमराह को अभी तक इस मैच में सफलता हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है।
उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की और उनके इकोनॉमी रेट से भी इसका पता चलता है। बस किस्मत ने उनका थोड़ा साथ नहीं दिया। असल में मुद्दा दोनों छोर से दबाव बनाने का है।
बुमराह को जब दूसरे छोर से सहयोग मिलता है तो वह काफी सफल रहते हैं और आज (शुक्रवार) ऐसा नहीं था। जब आप गेंदबाजी इकाई के रूप में थोड़ा कमजोर होते हैं तो दोनों छोर से दबाव बनाना महत्वपूर्ण हो जाता है।‘‘ ट्रॉट ने आगे कहा, ‘‘अंशुल कंबोज टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों पर खरे नहीं उतर पाए।
एक क्षेत्र जिसमें भारत सुधार कर सकता था, वह है उनका गेंदबाजी संयोजन। तेज गेंदबाजों ने लगभग 82 ओवर किए और केवल तीन विकेट लिए, जबकि स्पिन गेंदबाजों ने सिर्फ 52 ओवर में चार विकेट लिए। यह एक ऐसी चीज है, जिसकी उन्हें फिर से समीक्षा करनी होगी।’’
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने इस दौरे पर अब तक दो मैच खेले हैं और उन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है। तीसरा मैच वे इस सीरीज में खेल रहे हैं, जो संभवतः उनका इस दौरे पर आखिरी मैच है और इस मैच में भी टीम की हालत अच्छी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
