द इंडियन व्यू

जोकोविच का जज्बा कायम, 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश जारी रखूंगा

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद कहा कि वह 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी कोशिश जारी रखेंगे। साभार : गूगल कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ मुकाबले में जोकोविच…

Ragwendra P Singh
September 6, 2025
2 min read
जोकोविच का जज्बा कायम, 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश जारी रखूंगा

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद कहा कि वह 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी कोशिश जारी रखेंगे।

साभार : गूगल

कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ मुकाबले में जोकोविच कुछ अवसरों पर अच्छी स्थिति में दिखे लेकिन अंत में उन्हें सीधे सेटों में हार मिली।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं अभी पीछे नहीं हटने जा रहा हूं। मैं ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने की अपनी कोशिश जारी रखूंगा। मैं फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा। मैं कम से कम एक और ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।’’

सर्बिया के 38 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविच ने इस सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार उससे आगे बढ़ने में नाकाम रहे।

उन्हें तीन बार 22 वर्षीय अल्काराज़ और एक बार 24 वर्षीय यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मैच के बारे में जोकोविच ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, दूसरे सेट के बाद मेरी ऊर्जा खत्म हो गई।

मेरे पास उनसे मुकाबला करने और दो सेट तक उनकी लय बनाए रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा थी। उसके बाद मैं पूरी तरह थक गया और वह लगातार अच्छा खेलते रहे।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।