जीएसटी 2.0 का झटका : अब महंगा होगा आईपीएल का मजा
जीएसटी 2.0 का ऐलान भारत सरकार ने कर दिया है। दर्जनों चीजें सस्ती हो गई हैं, लेकिन क्रिकेट फैंस को इस जीएसटी रिफॉर्म से झटका लगा है, क्योंकि अब उनके लिए स्टेडियम में बैठकर मैच देखना महंगा हो गया है। साभार : गूगल इसे…

जीएसटी 2.0 का ऐलान भारत सरकार ने कर दिया है। दर्जनों चीजें सस्ती हो गई हैं, लेकिन क्रिकेट फैंस को इस जीएसटी रिफॉर्म से झटका लगा है, क्योंकि अब उनके लिए स्टेडियम में बैठकर मैच देखना महंगा हो गया है।

इसे लग्जरी माना जाएगा और इस वजह से अब आपको आईपीएल मैचों की टिकट पर 40 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इसके अलावा कुछ राज्यों में एंटरटेनमेंट टैक्स भी लगता है, जो कुछ राज्यों में 25 पर्सेंट तक है। इस तरह अब एक आईपीएल टिकट के लिए आपको 65 पर्सेंट तक टैक्स देना पड़ सकता है।
दरअसल, आईपीएल और ऐसे ही बड़े खेल टूर्नामेंट्स के लिए अभी तक एक टिकट पर 28 पर्सेंट जीएसटी होती थी, जिसमें 14-14 पर्सेंट केंद्र और राज्य सरकार को पैसा जाता था, लेकिन अब आईपीएल जैसे टूर्नामेंट की टिकटों को लग्जरी या गैर-जरूरी चीजों में शामिल किया गया है। जीएसटी 2.0 में इसे 28 पर्सेंट के स्लैब से 40 पर्सेंट के स्लैब में शामिल किया गया है।
40% जीएसटी वाले स्लैब में कैसिनो, रेस क्लब, लग्जरी आइटम और गैर-जरूरी चीजों को शामिल किया है। उदाहरण के तौर पर पहले 1000 रुपये की आईपीएल टिकट के लिए आपको 1280 रुपये चुकाने होते थे, अब उसी टिकट के लिए आपको 1400 रुपये चुकाने होंगे, क्योंकि स्टेडियम, आईपीएल टीमें और बीसीसीआई अपनी कमाई कम नहीं करना पसंद करेगी। इसका सीधा असर क्रिकेट फैंस की जेब पर पड़ेगा।
आईपीएल 2026 से ही टिकटों पर 40 फीसदी जीएसटी लगना शुरू हो जाएगा। 22 सितंबर से नए टैक्स स्लैब लागू हो रहे हैं। अगर आप तमिलनाडु जैसे राज्य से हैं तो आपको टिकट के बेसिक प्राइस पर 25 फीसदी इंटरटेनमेंट टैक्स भी देना होगा।
इस तरह कीमत में करीब 20 फीसदी का और उछाल देखने को मिलेगा। अब से आपको 500 वाली टिकट 640 की बजाय 700 की मिलेगी। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की टिकट अभी भी 18 पर्सेंट के दायरे में है, लेकिन आईपीएल जैसी अन्य लीगों के लिए आपको 40 पर्सेंट जीएसटी देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
