जींद : इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर ने की धोखाधड़ी
जींद : इनेलो से पूर्व विधायक रामफल कुंडू के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक के चीफ मैनेजर ने तथ्य छिपाते हुए 70 कनाल 19 मरले जमीन की नीलामी करवा दी और…

जींद : इनेलो से पूर्व विधायक रामफल कुंडू के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बैंक के चीफ मैनेजर ने तथ्य छिपाते हुए 70 कनाल 19 मरले जमीन की नीलामी करवा दी और उससे से 61 लाख 75 हजार रुपये हड़प कर लिए। बाद में पता चला कि जिस जमीन की नीलामी हुई है, उस पर कोर्ट केस चल रहा है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पूर्व विधायक रामफल कुंडू के बेटे गगन कुंडू ने शनिवार को अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से किसान है। छह नवंबर 2024 को इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी के माध्यम से अलेवा क्षेत्र के बधाना गांव में 70 कनाल 19 मरले जमीन व लेयर फार्म की बिक्री के लिए समाचार पत्र में पब्लिक नोटिस जारी किया था। बैंक ने ऑक्शन नोटिस में कहा था फिजिकल पॉजेशन बैंक के पास है और बैंक के पास ही इस संपत्ति का भौतिक कब्जा व नियंत्रण है। इस संपत्ति के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई लंबित नही है। यह सभी प्रकार के भार से मुक्त है। इस नोटिस के अनुसार 27 नवंबर 2024 को नीलामी होनी थी।
गगन ने नीलामी में भाग लिया। उसे नीलामी की तारीख से पहले 24 लाख 70 हजार रुपये की राशि जमा करवाने के लिए कहा गया तो उसने चीफ मैनेजर संदीप राठी के दिए आश्वासन पर यकीन कर के यह राशि पहले जमा करवा दी। इसके बाद 27 नवंबर को नीलामी में भाग लेकर जमीन की बोली दो करोड़ 47 लाख रुपये लगाईए तो उसकी बोली सबसे ज्यादा रही। बोली का 25 प्रतिशत 37 लाख रुपये का भुगतान तुरंत करवाया। गगन कुंडू के मुताबिक इसके बाद बैंक प्रबंधक द्वारा उसके पास 27 नवंबर को ही बिक्री सूचना पत्र भेजा गया और उसे बोली का 25 प्रतिशत 37 लाख पांच हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया।
उसने बैंक की प्रतिष्ठा और चीफ मैनेजर के आश्वासन पर रुपये जमा करवा दिए। जिसके बाद उसकी कुल जमा राशि 61 लाख 75 हजार रुपये जमा हो गए। बाद में उसे पता चला कि चीफ मैनेजर संदीप राठी ने दूसरे लोगों के साथ मिल कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस तथ्य को उससे छिपाया गया कि 70 कनालए 19 मरले की इस जमीन पर कभी बैंक का कब्जा रहा ही नहीं था और इस जमीन पर अतिक्रमण का केस डला हुआ था। जमीन का मालिक भी कोई और है और पूरी जमीन कोर्ट केस में उलझी है। संदीप राठी ने अपने सहयोगियों ब्रांच मैनेजर, एजीएम, डीजीएम के साथ मिलकर उसके साथ धोखा किया है। अलेवा थाना पुलिस ने गगन कुंडू की शिकायत पर संदीप राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
