जापान के दो मुक्केबाजों की मस्तिष्क में चोट लगने से मृत्यु
जापान के दो मुक्केबाजों की टोक्यो के कोराकुएन हॉल में अलग-अलग मुकाबलों में मस्तिष्क में चोट लगने के चलते मौत हो गई। पहली घटना दो अगस्त को घटी जब शिगेतोशी कोटारी ओरिएंटल एंड पैसिफिक बॉक्सिंग फेडरेशन के जूनियर लाइटवेट…
जापान के दो मुक्केबाजों की टोक्यो के कोराकुएन हॉल में अलग-अलग मुकाबलों में मस्तिष्क में चोट लगने के चलते मौत हो गई। पहली घटना दो अगस्त को घटी जब शिगेतोशी कोटारी ओरिएंटल एंड पैसिफिक बॉक्सिंग फेडरेशन के जूनियर लाइटवेट चैंपियन यामातो हाटा के खिलाफ 12 राउंड का ड्रॉ पूरा करने के तुरंत बाद बेहोश हो गए।

उनकी सबड्यूरल हेमेटोमा (एक ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क और खोपड़ी के बीच खून जमा हो जाता है) के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई थी, लेकिन शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई।
पेशेवर मुक्केबाजी की सर्वोच्च संस्था विश्व मुक्केबाजी संगठन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मुक्केबाजी जगत जापान के मुक्केबाज शिगेतोशी कोटारी की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है। वह रिंग में योद्धा थे। उनके परिवार और जापान के मुक्केबाजी समुदाय के प्रति हमारी संवेदनाएं हैंं।’’
शनिवार को जापान के एक अन्य मुक्केबाज हिरोमासा उराकावा की योजी सैतो से नॉकआउट हार के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई। उनकी जान बचाने के लिए क्रैनियोटॉमी की गई थी।
डब्ल्यूबीओ ने शनिवार को एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘यह हृदय विदारक खबर शिगेतोशी कोटारी के निधन के एक दिन बाद आई है। उराकावा की उसी प्रतियोगिता के दौरान के लगी चोटों के कारण मौत हो गई। हम इस मुश्किल समय में उनके परिवारों, दोस्तों और जापानी मुक्केबाजी समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
