द इंडियन व्यू

जहर सेवन मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपितों को भेजा जेल, छेड़खानी व उत्प्रेरण की धाराओं में हुई कार्रवाई

रायगढ़ : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपि‍त अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा और नितिन…

Ragwendra P Singh
June 1, 2025
2 min read
जहर सेवन मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपितों को भेजा जेल, छेड़खानी व उत्प्रेरण की धाराओं में हुई कार्रवाई

रायगढ़ : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पूरे मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपि‍त अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा और नितिन मिश्रा को गिरफ्तार कर रव‍िवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई को एक महिला ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने व उसके पति ने अरुण मिश्रा, निवासी टीवी टावर रोड रायगढ़, से सात लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसकी किश्तें वह समय-समय पर चुकाई है। महिला का आरोप है कि 30 मई की शाम अरुण मिश्रा उसके घर में जबरन घुस आया और पैसे वापस करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए अभद्र बातें करने लगा। साथ ही उसने महिला को घर से बेदखल करने की धमकी दी। महिला के अनुसार अरुण मिश्रा ने सादे स्टांप पेपर में उससे जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए थे और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसके पति ने जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की शिकायत के आधार पर थाना चक्रधरनगर में अरुण मिश्रा के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था। बाद में रायपुर के टिकरापारा थाना से मर्ग तहरीर प्राप्त होने के बाद प्रकरण में धारा 108 बीएनएस को भी जोड़ा गया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी साक्ष्य मिले कि अरुण मिश्रा के साथ उसके बेटे संतोष मिश्रा और नितिन मिश्रा ने भी पीड़ित को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था। आज तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…