द इंडियन व्यू

'जलता' लॉस एंजिल्स नेशनल गार्ड के दो हजार सैनिकों के हवाले, स्थिति और बिगड़ी

लॉस एंजिल्स : कैलिफोर्निया का सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स ट्रंप प्रशासन के आव्रजन छापों के विरोध में 'जल' रहा है। इसे रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स की सड़कों पर कम से कम 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को…

Ragwendra P Singh
June 9, 2025
3 min read
'जलता' लॉस एंजिल्स नेशनल गार्ड के दो हजार सैनिकों के हवाले, स्थिति और बिगड़ी

लॉस एंजिल्स : कैलिफोर्निया का सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स ट्रंप प्रशासन के आव्रजन छापों के विरोध में 'जल' रहा है। इसे रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स की सड़कों पर कम से कम 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को उतारा है। बावजूद इसके स्थिति और और गंभीर होती दिख रही है। लॉस एंजिल्स संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, लॉस एंजिल्स में शनिवार को कानून प्रवर्तन अधिकारियों का सैकड़ों प्रदर्शनकारियों से जूझना पड़ा। अधिकारियों को कुछ रबर की गोलियों, आंसू गैस और फ्लैश बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ा। बताया गया है कि अवैध श्रमिकों की तलाश में कार्यस्थलों पर छापे मारने के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। रविवार को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में दूसरी बार झड़प हुई।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसन ने कहा है कि ट्रंप ने नेशनल गार्ड के जवानों को जानबूझकर भेजकर स्थिति को और बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने बिना उनकी सहमति से ऐसा कर संघीय शक्तियों का दुरुपयोग किया है । इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों के रास्ते में आने वाले किसी भी प्रदर्शन को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ विद्रोह माना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लॉस एंजिल्स के दक्षिण में एक छोटे से शहर पैरामाउंट से शुरू यह विरोध प्रदर्शन अन्य जगहों पर फैल गया। पैरामाउंट में बड़ी संख्या में लैटिनो आबादी है। ट्रंप की आव्रजन कार्रवाई अगले साल के विश्व कप पर एक बाधा के रूप में आकार ले रही है। कुछ फुटबॉल प्रशंसक इससे भयभीत हैं।

लॉस एंजिल्स टाइम्स अखबार के अनुसार, रविवार को कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के सैनिक लॉस एंजिल्स पहुंचे। उन्होंने आव्रजन एजेंटों की मदद करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। ट्रंप के लगभग 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को भेजने से राज्य और स्थानीय अधिकारी भी भड़क गए हैं।

अल जजीरा की खबर के अनुसार, ट्रंप के सख्त कदम के बाद सुरक्षा बलों ने लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं। एडवर्ड आर रॉयबल फेडरल बिल्डिंग, मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर और 101 फ्रीवे के पास तीसरे दिन भी झड़पें हुई हैं। इस बीच व्हाइट हाउस ने नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करने के आदेश को रद्द करने की कैलिफोर्निया के गवर्नर की अपील को खारिज कर दिया है।

बीबीसी के अनुसार, लॉस एंजिल्स में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आव्रजन छापों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की तीसरे दिन भी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के झड़पें हुई हैं। नेशनल गार्ड के सैनिकों ने कई जगह आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख 101 फ्रीवे को अवरुद्ध कर दिया। यहां नेशनल गार्ड के सैनिकों की जमकर झड़प हुई। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में अनके स्वचालित वाहनों को फूंक दिया। पुलिस के घोड़ों को हमला निशाना बनाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।