द इंडियन व्यू

जब जिम्मेदारी कंधों पर आती है, तो सिराज का जादू चल जाता है

इन दिनों मोहम्मद सिराज को लेकर एक बात की चर्चा खूब हुई। चर्चा ये कि जब-जब स्टार पेसर और मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते तो सिराज का प्रदर्शन और भी निखर जाता है। आंकड़े भी इसकी…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
3 min read
जब जिम्मेदारी कंधों पर आती है, तो सिराज का जादू चल जाता है

इन दिनों मोहम्मद सिराज को लेकर एक बात की चर्चा खूब हुई। चर्चा ये कि जब-जब स्टार पेसर और मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते तो सिराज का प्रदर्शन और भी निखर जाता है। आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। तस्दीक करते हैं।

साभार : गूगल

अब सिराज ने पहली बार इस तरह की चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक बातचीत में सिराज ने कहा, 'जब मुझे अपने कंधों पर जिम्मेदारी ढोने का मौका मिलता है, यहां तक कि अगर कोई बेजान सी सीरीज भी होती है तो मेरा प्रदर्शन हमेशा और अच्छा हो जाता है। जिम्मेदारी मुझे एक अलग ही तरह की खुशी देती है और मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाती है।'

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं पर सिराज ने कहा, ‘मैंने आपको बताया कि एजबेस्टन में लोग मेरे बारे में बात कर रहे थे।

और अब उस चर्चा पर विराम लगाने का वक्त है। मैं आम तौर पर इस बात को लेकर बहुत सजग रहता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और लोग क्या कह रहे हैं उस पर ध्यान नहीं देता क्योंकि लोगों को मेरे संघर्ष के बारे में नहीं पता।

इसके बाद भी, मैं समझता हूं कि इस तरह की चर्चा को बंद करने का वक्त है क्योंकि ये बहुत ज्यादा हो रहा है। जस्सी भाई बैक इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से नहीं खेले थे, मैंने गेंदबाजी यूनिट में सकारात्मकता लाने की कोशिश की थी।

जब मैं टीममेट्स की बात कर रहा हूं तो आकाश दीप और सभी की बात कर रहा हूं क्योंकि मैं यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा था कि हम कर सकते हैं। हम जो पहले कर चुके हैं, उसे दोहरा सकते हैं।’

संयोग से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के जिन दो मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी, उन दोनों ही मैच में जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से नहीं खेले थे।

एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में सिराज ने 5 विकेट हॉल लिया था। इसी तरह ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी सिराज ने 5 विकेट हॉल लिया और वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी और ज्यादा निखर जाती है। जब वह बुमराह के साथ प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो एक विकेट के लिए उन्हें औसतन 57 गेंद फेंकनी पड़ती है, वहीं अगर बुमराह नहीं खेल रहे होते तो सिराज औसतन हर 44 गेंद पर विकेट लेते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।