द इंडियन व्यू

जतिन वर्मा बने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सह उपाध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन वर्मा को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) में सह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए जतिन वर्मा ने यूपीओए के महासचिव डा.आनन्देश्वर…

Ragwendra P Singh
August 4, 2025
2 min read
जतिन वर्मा बने उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सह उपाध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन वर्मा को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) में सह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए जतिन वर्मा ने यूपीओए के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के प्रति आभार जताया।

जतिन वर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं राज्य में ओलंपिक मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा और फेंसिंग खेल के विस्तार और विकास के लिए भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करुंगा।

इस अवसर पर यूपीओए के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि जतिन वर्मा का खेलों के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता सराहनीय है।

उनकी नियुक्ति संगठन को और सशक्त बनाएगी। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव से राज्य के ओलंपिक खेलों को नई दिशा मिलेगी। वहीं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने भी जतिन वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली निश्चित रूप से यूपीओए के कामकाज को नई ऊर्जा देगी।

बताते चले कि जतिन वर्मा लंबे समय से उत्तर प्रदेश में फेंसिंग खेल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही वे राज्य में अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के प्रयासों से जुड़े रहे हैं। उनकी इस नई भूमिका से न केवल फेंसिंग, बल्कि राज्य में ओलंपिक खेलों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।