द इंडियन व्यू

जज्बे की जीत: तबीयत बिगड़ने के बावजूद कोको गॉफ ने सोराना सिर्स्टिया को हराया, अगले दौर में प्रवेश

अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ बीमार पड़ने और कोर्ट पर उल्टी करने के बावजूद मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में आ गई हैं। पिछले वर्ष मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली गॉफ ने सोराना सिर्स्टिया के खिलाफ…

Ragwendra P Singh
April 27, 2026
1 min read
जज्बे की जीत: तबीयत बिगड़ने के बावजूद कोको गॉफ ने सोराना सिर्स्टिया को हराया, अगले दौर में प्रवेश

अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ बीमार पड़ने और कोर्ट पर उल्टी करने के बावजूद मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में आ गई हैं।

पिछले वर्ष मैड्रिड ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली गॉफ ने सोराना सिर्स्टिया के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 4-6, 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की। गॉफ ने दूसरे सेट के बीच में कोर्ट पर उल्टी कर दी थी जिससे वह थोड़ा असहज महसूस करने लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने कोर्ट पर उल्टी कर दी, तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद पहले और दूसरे गेम के बाद मुझे लग रहा था कि जैसे मेरी सारी ऊर्जा छीन ली गई है।’’

साभार : गूगल

इससे पहले शनिवार को विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक अज्ञात बीमारी के कारण अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ मैच के बीच से हट गई थी। गॉफ ने कहा, ‘‘मुझे मैच से हटना पसंद नहीं है। मैं ऐसा तब तक नहीं करती जब तक मुझे सच में यह न लगे कि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है।’’ गॉफ का अगला मुकाबला 13वीं वरीयता प्राप्त लिंडा नोस्कोवा से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।