द इंडियन व्यू

छग के रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच आज रविवार काे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस…

Ragwendra P Singh
May 10, 2026
2 min read
छग के रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच आज रविवार काे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।

 

आईपीएल मैच काे लेकर क्रिकेट प्रेमियाें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। माैसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश एवं तेज हवा चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार काे अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। हालांकि मैच शुरू होने तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

 

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम आईपीएल मैच काे लेकर स्टेडियम परिसर में पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए है।जिसमें पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।इसके पहले शनिवार काे रायपुर कलेक्टर डाॅ. गाैरव सिंह ने अधिकारियाें के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

इस प्रकार हैं टीम

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

 

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रघु शर्मा, केशव महाराज, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।