द इंडियन व्यू

चौधरी चरण सिंह स्मारक शिक्षण संस्थान से चाेरी के आरोप में संभल निवासी तीन युवकों समेत चार गिरफ्तार

मुरादाबाद : मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक एवं शिक्षण संस्थान में बीती 7 मई को कूमल लगाकर 5 केवीए का जनरेटर और 6 कुंतल से ज्यादा लोहा चोरी करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने संभल…

Ragwendra P Singh
May 18, 2025
2 min read
चौधरी चरण सिंह स्मारक शिक्षण संस्थान से चाेरी के आरोप में संभल निवासी तीन युवकों समेत चार गिरफ्तार

मुरादाबाद : मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक एवं शिक्षण संस्थान में बीती 7 मई को कूमल लगाकर 5 केवीए का जनरेटर और 6 कुंतल से ज्यादा लोहा चोरी करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने संभल निवासी तीन आरोपितों के साथ चार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों को आज शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

थाना बिलारी क्षेत्र के ग्राम हरौरा निवासी सुनील कुमार पुत्र फकीरचन्द ने 7 मई को दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि थाना क्षेत्र स्थित उनके चौधरी चरण सिंह स्मारक एवं शिक्षण संस्थान की पिछली दीवार में कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने 5 केवीए का एक जनरेटर एवं लगभग 6 कुन्टल लोहा चोरी कर लिया था। शिकायतकर्ता की तहरीर पर थाना पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

उप निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया भीकम निवासी बबलू पुत्र ओमप्रकाश, संभल जनपद के थाना नखासा स्थित शाहबाजपुर निवासी सुभान पुत्र इरशाद, संभल के थाना दीपा सराय निवासी सादिक पुत्र आसिम व संभल के ही खाना नकाशी स्थित रुकन्दी सराय निवासी आयन उर्फ मशरूफ पुत्र मंजूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का 5 केवीए का जनरेटर और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की गई है।

आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बिलारी के उपनिरीक्षक राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णवीर, कांस्टेबल मोहित तथा मुकुल शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…