द इंडियन व्यू

चोटों से जूझ रही टीम इंडिया : मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बढ़ी गंभीर और गिल की चिंता

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। मुकाबले को शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है, मगर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। मुकाबले को शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बचा है, मगर टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन चोटिल हुए, वहीं आकाशदीप कमर के दर्द से परेशान है।

साभार : गूगल

अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में गेंद लग गई थी और उन्हें टांके भी आए हैं। अब खबर आ रही है कि हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी को जिम के दौरान चोट लगी। रिपोर्ट्स हैं कि उनके घुटने का लिगामेंट फट गया है, जिस वजह से वह आगामी दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे।

खिलाड़ियों की बढ़ती चोट ने गौतम गंभीर और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन को लेकर मुश्किलें बढ़ा दी है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सीरीज के तीन ही मैच खेलने वाले हैं। वह अभी तक दो मुकाबले खेल चुके हैं। उम्मीद थी कि मैनेचेस्टर में उन्हें आराम मिल सकता है और अर्शदीप सिंह डेब्यू कर सकते हैं।

मगर अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस सेशन के दौरान फॉलो थ्रू में गेंद पकड़ने के प्रयास में चोट लग गई। वहीं एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे आकाशदीप भी कमर दर्द से परेशान कर रहे हैं। अब नीतीश रेड्डी के चोटिल होने के बाद तो यह तय हो गया है कि जसप्रीत बुमराह मैनचेस्टर में खेलेंगे।

नहीं तो टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर हो जाएगा। आराम तो मोहम्मद सिराज को भी देने की जरूरत है, वह सीरीज के पहले तीन मैचों में खूब पसीना बहा चुके हैं मगर अब उनको भी रेस्ट देना मुश्किल नजर आ रहा है।

नीतीश रेड्डी को तो शार्दुल ठाकुर सीधा-सीधा रिप्लेस कर सकते हैं, मगर मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा ये देखने वाली बात होगी। रिपोर्ट्स हैं कि अंशुल कंबोज को कवर के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया है, मगर बीसीसीआई ने अभी तक इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।