चेन्नई सुपर किंग्स की रोमांचक जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ में पिछड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 208 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने…

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 208 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम के 11 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं। इसी के साथ चेन्नई अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ की टीम इस हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। टीम के 11 मैचों में 6 अंक हैं।
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने तेज शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में 97 रन बटोरे। इस दौरान टीम ने मात्र एक विकेट खोया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन चौथे ओवर में बोल्ड हो गए।

सैमसन ने 28 रन बनाए। टीम का दूसरा विकेट उर्विल पटेल के रूप में गिरा। युवा बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उर्विल ने 65 रन बनाकर आउट हुए।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में सीएसके को तीसरा झटका लगा। गायकवाड़ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस 10 रन और कार्तिक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में प्रशांत वीर नाबाद 17 रन और शिवम दुबे ने नाबाद 15 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी।
लखनऊ से शाहबाज अहमद और दिग्वेश सिंह राठी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आवेश खान को एक विकेट मिला। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी पारी में 203 रन बनाए थे। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने एलएसजी को शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती पांच ओवर में 77 रन जोड़ दिए। लखनऊ को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। मार्श 10 बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन भी जल्दी आउट हो गए। पूरन एक रन बना सके।
लखनऊ को बड़ा झटका जोश इंग्लिस के रूप लगा। इंग्लिस तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे एडेन मार्करम भी छह रन बनाकर आउट हो गए।
लखनऊ ने 130 रन तक अपने पांच विकेट खो दिए। इसके बाद अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने क्रमश: 18 रन, 43 रन और 17 रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 203 रन तक पहुंचाया। चेन्नई से जेमी ओवरटन ने तीन विकेट, अंशुल कंबोज ने दो विकेट और नूर अहमद ने एक विकेट लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
