द इंडियन व्यू

चेन्नई में चमके यूपी के सब जूनियर हॉकी सितारे, जीता कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक हॉकी टीम ने शाहरुख अली की हैट-ट्रिक से 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। चेन्नई में गत 28 जुलाई से 8…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
चेन्नई में चमके यूपी के सब जूनियर हॉकी सितारे, जीता कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक हॉकी टीम ने शाहरुख अली की हैट-ट्रिक से 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

चेन्नई में गत 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में यूपी टीम ने पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए मध्य प्रदेश को 5–3 से हराकर तीसरा स्थान पक्का किया।

मध्य प्रदेश की ओर से आदिल खान ने 13वें जबकि करन गौतम ने 20वें मिनट में गोल दाग टीम को बढ़त दिला दी। फिर दो गोल से पिछड़ने के बाद यूपी ने बेहतर रणनीति का सहारा लिया। यूपी से मो.आतिफ राइनी ने 40वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से पहला गोल दागा। फिर अकेले शाहरुख अली ने यूपी को बढ़त दिला दी।

शाहरुख ने 42वें व 47 वें मिनट में मैदानी गोल जबकि 51वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। वहीं प्रहलाद राजभर ने 55वें मिनट में गोल किया। मध्य प्रदेश से मीजान उर रहमान ने 58वें मिनट में गोल दागा लेकिन वह सिर्फ हार का अंतर कम कर सके।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्तर प्रदेश की युवा टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही। कांस्य पदक के साथ टीम ने राज्य के हॉकी इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ी है। कांस्य पदक विजेता यूपी टीम के खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डा.आरपी सिंह व महासचिव रजनीश मिश्रा ने बधाई दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।