द इंडियन व्यू

चेतेश्वर पुजारा के पास है ऐसा एक रिकॉर्ड, जो भारत के किसी भी क्रिकेटर के पास नहीं है

भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा रिटायर हो चुका है. टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों के सामने ढाल बनकर खड़े रहने वाले चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास ले लिया. बीते रविवार, 24 अगस्त को सुबह 11.11 बजे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
चेतेश्वर पुजारा के पास है ऐसा एक रिकॉर्ड, जो भारत के किसी भी क्रिकेटर के पास नहीं है

भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा रिटायर हो चुका है. टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों के सामने ढाल बनकर खड़े रहने वाले चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास ले लिया. बीते रविवार, 24 अगस्त को सुबह 11.11 बजे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये बड़ा ऐलान किया.

जिसने सबको हैरान कर दिया. पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिसके चलते उन्हें दुनिया याद रखेगी. जिसमें एक रिकॉर्ड ऐसा है, जो दूसरे किसी भी भारतीय खिलाड़ी के पास नहीं है.

चेतेश्वर पुजारा के नाम है ये महारिकॉर्ड
2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में अपना डेब्यू करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपनी छवि एक टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में बनाई. सौराष्ट्र से आने वाले इस बल्लेबाज ने सफेद जर्सी में भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम योगदान दिए. उनके नाम सेना देशों (इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड) में सबसे ज्यादा जीत दर्ज है. पुजारा 11 जीत में इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

उनके बाद विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल का नाम आता है. इन सभी धुरंधरों ने भारत के लिए सेना देशों में दस टेस्ट मैच जीते हैं.

ऐसा रहा 37 वर्षीय खिलाड़ी का करियर
चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट व 5 वनडे मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 43.60 के औसत से 7195 रन बनाए. उन्होंने 11 दफा नॉट आउट रहते हुए 19 शतक व 35 अर्धशतक ठोके. उनके नाम तीन दोहरे शतक भी दर्ज है. 206 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है. पांच एकदिवसीय मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 51 रन बनाए. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।