द इंडियन व्यू

‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’ हैंडबॉल खेल प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। भारतीय हैंडबॉल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और खिलाड़ियों के विकास के लिए सतत प्रयास करने वाले वाराणसी के युवा खेल प्रशासक अमित पाण्डेय ‘किशन’ को शनिवार को प्रतिष्ठित ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
2 min read
‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’ हैंडबॉल खेल प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। भारतीय हैंडबॉल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और खिलाड़ियों के विकास के लिए सतत प्रयास करने वाले वाराणसी के युवा खेल प्रशासक अमित पाण्डेय ‘किशन’ को शनिवार को प्रतिष्ठित ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया।

यह अवॉर्ड उन्हें दिल्ली के उस ऐतिहासिक स्थल पर प्रदान किया गया, जहाँ भारत का संविधान लिखा गया था। ऐसे राष्ट्रीय महत्व वाले स्थान पर सम्मान मिलना उनकी उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है। अमित पाण्डेय ‘किशन’ वर्तमान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।

राज्य में हैंडबॉल को नई दिशा और पहचान दिलाने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके सक्रिय नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

इन्हीं योगदानों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली सहित देशभर से आए कई खेल व्यक्तित्व, प्रशासक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अमित पाण्डेय जैसे युवा और ऊर्जावान प्रशासक भारतीय खेल प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अमित पाण्डेय ‘किशन’ ने कहा कि यह पुरस्कार उनके अकेले प्रयासों का नहीं, बल्कि पूरे हैंडबॉल परिवार, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने आगे भी खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। अंत में आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अमित पाण्डेय जैसे युवा खेल प्रशासक भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों में मजबूत पहचान दिलाने में अहम योगदान देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।