द इंडियन व्यू

गौरीपुर में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी (असम) : धुबड़ी जिले के गौरीपुर में ड्रग्स के साथ एक तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गौरीपुर थाना क्षेत्र के तहत गरैमारी के चांदेर गांव (प्रथम खंड) में धुबड़ी पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
May 24, 2025
1 min read
गौरीपुर में ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी (असम) : धुबड़ी जिले के गौरीपुर में ड्रग्स के साथ एक तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गौरीपुर थाना क्षेत्र के तहत गरैमारी के चांदेर गांव (प्रथम खंड) में धुबड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में दो साबुनदानी में रखे ड्रग्स, 155 खाली ड्रग्स कंटेनर और 94,510 रुपये नगद जब्त किए। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गरैमारी के चांदेर गांव प्रथम खंड निवासी अबू रोशन हुसैन सरकार के रूप में हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…