द इंडियन व्यू

गोल्फ जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज गोल्फर विजय कुमार, लखनऊ में ली अंतिम सांस

57 साल की उम्र में भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन विजेता विजय कुमार का निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने की। पीजीटीआई ने बयान में कहा कि डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ…

Ragwendra P Singh
April 29, 2026
2 min read
गोल्फ जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज गोल्फर विजय कुमार, लखनऊ में ली अंतिम सांस

57 साल की उम्र में भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन विजेता विजय कुमार का निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने की।

पीजीटीआई ने बयान में कहा कि डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) दिग्गज भारतीय गोल्फर विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उनका निधन 28 अप्रैल को उनके गृह नगर लखनऊ में 57 वर्ष की आयु में हृदयाघात के कारण हुआ।

2002 इंडियन ओपन के विजेता और चार बार के ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन विजय कुमार भारतीय पेशेवर गोल्फ के सबसे सफल और सम्मानित नामों में से एक थे। उनका जन्म 29 सितंबर 1968 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने 1990 के दशक के मध्य से लेकर अगले दशक की शुरुआत तक भारतीय घरेलू गोल्फ में अपना दबदबा बनाए रखा और कई खिताब जीते।

2002 के इंडियन ओपन में विजय की शानदार जीत भारतीय गोल्फ में एक यादगार पल है। वह इंडियन ओपन का खिताब जीतने वाले सिर्फ नौ भारतीय गोल्फरों में से एक हैं। विजय ने स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज में खेले गए अल्फ्रेड डनहिल कप 1999 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

अपनी कुशलता, निरंतरता, प्रतिस्पर्धी भावना और अनुकरणीय आचरण के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित विजय ने गोल्फरों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और देश में इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सच्चे दिग्गजों में से एक थे। उनकी उपलब्धियों, विनम्रता और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें गोल्फरों की कई पीढ़ियों के लिए आदर्श बना दिया। उनका निधन भारतीय गोल्फ के लिए एक बड़ी क्षति है। हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा कि विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर खिलाड़ियों में से एक थे।

2002 इंडियन ओपन में उनकी जीत और उनके चार ऑर्डर ऑफ मेरिट खिताब हमारे खेल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनकर हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया और आने वाले वर्षों तक खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।