गेंदबाज ने डाला ऐसा खतरनाक बाउंसर, बल्लेबाज के सिर पर लगी गेंद, टूट गया हेलमेट, वीडियो हुआ वायरल
त्रिनबाग नाईट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में गए इस मुकाबले को गुयाना की टीम ने 3 विकेटों से जीत लिया. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले…

त्रिनबाग नाईट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में गए इस मुकाबले को गुयाना की टीम ने 3 विकेटों से जीत लिया. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले ड्वेन प्रिटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इस मैच में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. गुयाना अमेजन वॉरियर्स के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने ऐसा खतरनाक बाउंसर डाला, जिसने नाईट राइडर्स के कप्तान निकोलस पूरन का हेलमेट तोड़ दिया.
रोमारियो शेफर्ड ने तोड़ा पूरन का हेलमेट
सोशल मीडिया पर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के तहत खेला गया त्रिनबाग नाईट राइडर्स बनाम गुयाना अमेजन वॉरियर्स से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें गुयाना अमेजन वॉरियर्स के रोमारियो शेफर्ड ने अपने एक खतरनाक बाउंसर पर त्रिनबाग नाईट राइडर्स के निकोलस पूरन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. ये वाकया चौथे ओवर के दौरान हुआ था.
ओवर की तीसरी बॉल रोमारियो शेफर्ड ने त्रिनबाग के बल्लेबाज निकोलस पूरन को बाउंसर डाला. ये गेंद आधी पिच पर पटकी हुई थी. जो सीधे जाकर बाएं हाथ के बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगी. गेंद में इतनी रफ्तार थी, कि पूरन को शॉट लगाने का भी समय नहीं मिला.
हेलमेट पर बॉल लगने से उनका सिर दूसरी तरफ घूम गया. साथ ही वह जमीन पर गिर गए. इस दौरान उनके हेलमेट का पिछला हिस्सा टूट गया. निकोलस पूरन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके. त्रिनबाग के कप्तान 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ऐसा रहा मुकाबले का स्कोरकार्ड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई निकोलस पूरन की अगुवाई वाली त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने 167 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें कायरन पोलार्ड ने 18 गेंदों पर 54 रनों का योगदान दिया. गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने एक गेंद पहले 7 विकेट के नुकसान पर बाजी मार ली.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
