गृहमंत्री अमित शाह आज जोधपुर और जयपुर दौरे पर
जयपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर और जयपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में जनसभा को संबोधित करेंगे।…

जयपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर और जयपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र देंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार देर रात जोधपुर पहुंच गए। देर रात करीब साढ़े बारह बजे अमित शाह के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 11:30 बजे जोधपुर में आयोजित ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ में भाग लेंगे।
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस में नव चयनित 10,000 कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
