गुलाबी गेंद से खेल जारी रखने के पक्ष में गौतम गंभीर, बोले- परिणाम निकलना सबसे जरूरी
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें खराब रोशनी की स्थिति में टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के…

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें खराब रोशनी की स्थिति में टेस्ट मैच के दौरान लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की बात बोली गई है।
गंभीर ने प्री मैच कॉन्फेंस में बोला कि यदि मैच का परिणाम निकालने का मौका बनता है, तो उसे हर हाल में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। यदि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी टेस्ट निर्णायक हो और खराब रोशनी के कारण पूरा मैच न खेला जा सके, तो यह टीमों के साथ अन्याय होगा।
उन्होंने बोला, “मैं इस विचार का समर्थन करता हूं। अगर दोनों टीमों के कप्तान सहमत हों और मैच का परिणाम निकल सकता हो, तो ऐसा होना चाहिए। खिलाड़ी दो साल मेहनत करते हैं और अगर खराब रोशनी की वजह से अवसर छिन जाए तो यह उचित नहीं होगा।”

टीम इंडिया हाल ही में घरेलू टेस्ट शृंखला में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से हार चुकी है। फिलहाल भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में नौ मैचों में 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है। इसके बावजूद गंभीर ने फाइनल में पहुंचने को लेकर भरोसा जताया।
उन्होंने कहा, “जब तक आपके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है, तब तक उम्मीद बनी रहती है। हमारे पास प्रतिभा और गुणवत्ता दोनों हैं। एक खराब शृंखला से हमारी क्षमता कम नहीं हो जाती। ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी मानता है कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत सकते हैं।”
अफगानिस्तान टेस्ट भले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट शृंखलाओं से पहले यह भारत के लिए महत्वपूर्ण मुकाबला माना जा रहा है। भारत को तीसरे क्रम के बल्लेबाज की तलाश है, क्योंकि शुभमन गिल के चौथे स्थान पर जाने के बाद यह स्थान खाली हुआ है। इस स्थान के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को विकल्प माना जा रहा है।
हालांकि गंभीर ने साफ किया कि साई सुदर्शन को अभी पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा, “साई ने अभी बहुत कम टेस्ट खेले हैं और उनका टेस्ट करियर इंग्लैंड जैसे कठिन हालात में शुरू हुआ। उन्होंने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए।”
देवदत्त पडिक्कल को लेकर गंभीर ने कहा कि उनका समय आने पर उन्हें भी लगातार मौके दिए जाएंगे, लेकिन फिलहाल टीम साई सुदर्शन को लंबा अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा, “अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ चार-पांच टेस्ट के आधार पर आंकेंगे तो भविष्य की मजबूत टीम नहीं बना पाएंगे। साई विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
