द इंडियन व्यू

गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कपिल ने जीते तिहरे खिताब

लखनऊ। गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के कपिल सलौनिया ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरे खिताब पर कब्जा जमा लिया। योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर…

Ragwendra P Singh
July 27, 2025
2 min read
गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कपिल ने जीते तिहरे खिताब

लखनऊ। गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के कपिल सलौनिया ने योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरे खिताब पर कब्जा जमा लिया।

योनेक्स-सनराइज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता

गोमती नगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में बालक एकल में कपिल सलौनिया ने गोरखपुर के हुसैन अंसारी को 21-18, 21-11 से हराया।

बालक युगल में गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा व कपिल की शीर्ष वरीय जोड़ी ने मुरादाबाद के देवांग तोमर व झांसी के संरेख चौरसिया को 21-17, 21-16 से परास्त किया।

फिर मिश्रित युगल के फाइनल गोरखपुर की आदित्या यादव व कपिल सलौनिया की दूसरी वरीय जोड़ी ने झांसी के संरेख चौरसिया व आगरा की दिव्यांशी गौतम को तीन गेम तक चले मुकाबले में 11-21, 21-16, 21-17 से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता।

दूसरी ओर बालिका एकल में मुरादाबाद की तरनजीत कौर ने कांटे के संघर्ष में शीर्ष वरीय आगरा की दिव्यांशी गौतम को 17-21, 21-10, 21-12 से हराकर उलटफेर भरी जीत के साथ खिताब जीता।

बालिका युगल में गोरखपुर की आदित्या यादव व मुरादाबाद की रिद्धिमा सिंह की शीर्ष वरीय जोड़ी ने गाजियाबाद की कीरत चोधरी व रूद्राक्षी राणा को 21-9, 21-13 से हराया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डा.नवनीत सहगल (अध्यक्ष यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन व चेयरमैन प्रसार भारती) एवं विराज सागर दास (चेयरमैन यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन) ने एक लाख रुपए सहित ट्राफी व मेडल बांट खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा.सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरूण कक्कड़ व जिला सचिव अनिल ध्यानी सहित अन्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।