द इंडियन व्यू

गुरुग्राम में यूट्यूबर Elvish Yadav के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने तड़के सुबह करीब 5:30 बजे उनके सेक्टर-57 स्थित घर पर गोलियां बरसाईं. इस दौरान घर के अंदर उनकी मां और…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
गुरुग्राम में यूट्यूबर Elvish Yadav के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम के मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने तड़के सुबह करीब 5:30 बजे उनके सेक्टर-57 स्थित घर पर गोलियां बरसाईं. इस दौरान घर के अंदर उनकी मां और केयरटेकर मौजूद थे. घटना के वक्त एल्विश विदेश में थे. राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

25 से 30 राउंड फायरिंग का दावा
एल्विश यादव के पिता ने बताया कि बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की. वहीं पुलिस का कहना है कि लगभग 10 से 12 राउंड गोलीबारी हुई. पुलिस के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए थे. उनमें से दो ने गोलियां चलाईं. फायरिंग घर के ग्राउंड और पहले माले पर की गई, जबकि एल्विश का परिवार ऊपर की मंजिलों पर रहता है. इस घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है.

धमकी की कोई जानकारी नहीं
पुलिस के मुताबिक, अब तक परिवार की ओर से किसी तरह की धमकी मिलने की बात सामने नहीं आई है. न ही एल्विश यादव या उनके परिवार ने इस घटना पर कोई औपचारिक शिकायत दी है. अचानक हुई इस घटना से सभी हैरान हैं और पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर भी इसी तरह की फायरिंग हो चुकी थी. अब एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और क्राइम सीन से सबूत जुटा रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।