द इंडियन व्यू

गुकेश को लगा झटका : सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज में संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसके

विश्व विजेता डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक बाजी में हार मिली, जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रॉ खेली जिससे वह 10…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
2 min read
गुकेश को लगा झटका : सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज में संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसके

विश्व विजेता डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक बाजी में हार मिली, जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रॉ खेली जिससे वह 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए।

साभार : गूगल

गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अगले दो मुकाबले ड्रॉ खेले।

इस बीच अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन को दिन की आखिरी बाजी में हराकर दो अंकों की बढ़त ले ली। गुकेश की तरह अरोनियन भी केवल दो बाजी ड्रॉ करा पाए और एक हार गए।

रैपिड में अब जबकि केवल तीन दौर का खेल बचा हुआ है तब कारुआना संभावित 12 में से 10 अंक लेकर इस वर्ग में जीत की स्थिति में दिख रहे हैं। अरोनियन आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अमेरिका के ही वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

वाचियर-लाग्रेव सात अंकों के साथ चौथे, जबकि गुकेश एक और अमेरिकी खिलाड़ी लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

उज़्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और वियतनाम के लिएम ले क्वांग पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। अमेरिका के ग्रिगोरी ओपरिन उनसे दो अंक पीछे हैं। सैम शैंकलैंड ने गुकेश को हराकर दो अंक हासिल किए लेकिन वह अंतिम स्थान पर बने हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।