द इंडियन व्यू

गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप में ड्रॉ खेला

विश्व विजेता डी गुकेश को सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी सैमुअल सेवियन ने ड्रॉ पर रोका जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक…

Ragwendra P Singh
August 21, 2025
1 min read
गुकेश और प्रज्ञाननंदा ने सिंकफील्ड कप में ड्रॉ खेला

विश्व विजेता डी गुकेश को सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के वाइल्ड कार्डधारी सैमुअल सेवियन ने ड्रॉ पर रोका जबकि उनके साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा ने भी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से अंक बांटे।

साभार : गूगल

प्रज्ञाननंदा ने लगातार दूसरी बाजी ड्रॉ खेली, इसके बावजूद वह अमेरिका के फैबियानो कारुआना और अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। दिन की एकमात्र निर्णायक बाजी में कारुआना ने फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा को टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया।

अरोनियन को फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने ड्रॉ पर रोका, जबकि एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो ने पोलैंड के डूडा जान-क्रिज़्सटॉफ़ के साथ अंक बांटे। इस 3,75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में छह राउंड बाकी हैं। अभी प्रज्ञाननंदा, अरोनियन और कारुआना दो-दो अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

उनके बाद वेस्ली, फिरोजा, वाचियर-लाग्रेव, सेवियन और गुकेश का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं। डुडा एक अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि अब्दुसत्तोरोव ने यहां अपने पहले तीन मैचों में आधा अंक हासिल कर खाता खोला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।