द इंडियन व्यू

गिल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर

भारतीय टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल एशिया कप 2025 से पहले बीमार पड़ गए हैं। वह बीमार होने के चलते आगामी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। साभार : गूगल दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से 15 सितंबर तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
गिल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण दलीप ट्रॉफी से बाहर

भारतीय टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल एशिया कप 2025 से पहले बीमार पड़ गए हैं। वह बीमार होने के चलते आगामी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे।

साभार : गूगल

दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से 15 सितंबर तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगी। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट है। गिल को नॉर्थ जोन का कप्तान चुना गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, उपकप्तान अंकिम कुमार अब नॉर्थ जोन की कमान संभालेंगे। गिल टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गिल दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अस्वस्थ हैं।

फिजियो ने हाल ही में उनकी जांच की और बीसीसीआई को हेल्थ स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। फिलहाल, गिल चंडीगढ़ में हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।

बीसीसीआई और चयन समिति (राष्ट्रीय और क्षेत्रीय) के अधिकारियों ने गिल की उपलब्धता के बारे में पूछे गए सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया लेकिन भारतीय टेस्ट कप्तान के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की।

गिल वैसे भी पूरी दलीप ट्रॉफी नहीं खेल पाते क्योंकि उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ना है। वह सिर्फ शुरुआती मैच के लिए ही उपलब्ध होते। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। गिल इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के बेहद सफल दौरे से लौटे। उन्होंने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैचों में 754 रन बनाए थे, जो सीरीज में सर्वधिक हैं।

उनकी अगुवाई में भारत ने रोमांचक टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। गिल ने पहली बार टेस्ट टीम की बागडोर संभाली थी। नॉर्थ जोन के चयनकर्ताओं ने गिल के प्रतियोगिता से बाहर होने की स्थिति में उनके रिप्लेसमेंट की व्यवस्था पहले ही कर ली थी।

टीम की घोषणा के समय शुभम रोहिल्ला को बैकअप में रखा गया था। नॉर्थ जोन का सामना 28 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में ईस्ट जोन से होगा। वहीं, एशिया कप स्क्वॉड में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पहले मैच के बाद नॉर्थ जोन से अलग हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।