गावस्कर ने बताया ओवल टेस्ट का टर्निंग पॉइंट, 'जो रूट का विकेट भारत की जीत की कुंजी'
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर व एक्सपर्ट सुनील गावस्कर का मानना है कि हैरी ब्रूक का नहीं, जो रूट का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था। ओवल टेस्ट के चौथे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को 105…
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर व एक्सपर्ट सुनील गावस्कर का मानना है कि हैरी ब्रूक का नहीं, जो रूट का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था। ओवल टेस्ट के चौथे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को 105 के निजी स्कोर पर आउट किया, जिसके बाद इंग्लैंड दबाव में आ गया था।

हैरी ब्रूक 111 के निजी स्कोर पर आकाशदीप का शिकार बने थे। ब्रूक और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। बता दें, भारत इसके बावजूद यह टेस्ट मात्र 6 रनों से जीतने में कामयाब रहा और सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ।
एक अंग्रेजी चैनल से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने मैच के टर्निंग पॉइंट को लेकर कहा, "यह तब हुआ होगा जब जो रूट आउट हुए। उस समय हैरी ब्रुक पहले ही आउट हो चुके थे।
लेकिन रूट का विकेट, क्योंकि रूट वास्तव में वह बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस टीम को एकजुट रखा है। डकेट, क्रॉली, ब्रुक और जेमी स्मिथ जैसे शानदार स्ट्राइक खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन जिसने वास्तव में इस टीम को एकजुट रखा है, वह जो रूट हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "इसलिए जब उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद मारी और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए, तो भारतीय टीम यही चाहती थी। तब अचानक उनके दोनों छोर पर दो अनुभवहीन खिलाड़ी आ गए और इसलिए आप उन पर दबाव बना सकते थे, और भारत ने ठीक यही किया।"
बता दें, जब रूट आउट हुए तो इंग्लैंड को 37 रनों की दरकार थी, उनके आउट होने के कुछ देर बाद बारिश हो गई और चौथे दिन के खेल को जल्द समाप्त कर दिया गया।
आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे और भारत जीत से 4 विकेट दूर था। मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 367 पर सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
