गाजियाबाद में पुलिस व गोतस्करों में चली गोलियां
नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच गोलियां चली। जिसमें दो गौतस्कर घायल हो गए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली मुठभेड़ थाना…

नई दिल्ली : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच गोलियां चली। जिसमें दो गौतस्कर घायल हो गए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पहली मुठभेड़ थाना कोतवाली नगर इलाके में हुई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। तभी विजयनगर सिद्धार्थ विहार की तरफ से विजयनगर फ्लाई ऑवर ब्रिज के ऊपर से मैट्रो स्टेशन की तरफ मोटर साइकिल से एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस टीम द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया तो वह अपनी मोटर साइकिल को फ्लाई ऑवर से एको पार्क की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगा पुलिस टीम के द्वारा पीछा किया तो कच्चा रास्ता होने के कारण मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी और उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस की जवावी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया । घायल बदमाश का नाम तसलीम निवासी हाकीपुर थाना मुरादनगर है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर यह तत्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त उपरोक्त के बिरुद्ध गौवध व गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत है एवं आज वह विजयनगर की तरफ सडक के किनारे बैठी गायों की रैकी कर गाडी में भरकर ले जाकर गौकशी करने के इरादे से आया था ।
थाना निवाडी पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शेरपुर गांव की तरफ से निवाडी मोदीनगर रोड की तरफ से थाना निवाडी पर पंजीकृत गौकशी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त शान मौहम्मद निवाडी थाना निवाडी गाजियाबाद स्पलेंडर मोटर साइकिल से आ रहा है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शेरपुर रोड पर ट्यूवैल के पास सघनता से चैकिंग करने लगे । कुछ देर बाद ग्राम शेरपुर की तरफ से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति मोटर साइकिल को तेजी से ट्यूबवेल के सामने जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भागने के प्रयास में मोटर साइकिल फिसलने से गिर गया तथा अपने आप को घिरता देखकर इस वांछित अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया । पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । इन बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
