गर्मियों में किस समय नहीं खाना चाहिए खीरा, एक्सपर्ट से जानिए खाने का सही समय
Side Effects of Cucumber: गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहता है. इस मौसम में खुद को हाइड्रेट और हेल्थी रखने के लिए इंसान बाजार से फल के साथ खीरा जरूर खरीदता है. साथ ही इसे गर्मियों…

Side Effects of Cucumber: गर्मियों के मौसम में हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहता है. इस मौसम में खुद को हाइड्रेट और हेल्थी रखने के लिए इंसान बाजार से फल के साथ खीरा जरूर खरीदता है. साथ ही इसे गर्मियों में खूब पसंद भी किया जाता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है. लेकिन कुछ लोग गर्मियों में खीरा खाते समय गलतियां कर देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं गर्मियों में किस वक्त खीरा नहीं खाना चाहिए....
ये हैं खीरा खाने का सही समय-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैसे तो खीरा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन खीरा हमेशा दिन के समय में ही खाना चाहिए ताकि शरीर को विभिन्न पोषक तत्व मिल सकें, अगर आप इसका सेवन रात में करेंगे तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है.
डाइजेशन पर प्रभाव डालता है
रात में खीरा खाने से डाइजेशन पर असर पड़ता है, जिससे पेट में भारीपन महसूस होता है, फिर आपको उल्टी, अपच या पेट फूलने की शिकायत हो सकती है. इसलिए दिन में खीरा का सेवन करें.
नींद पर प्रभाव पड़ता है
अगर आप रात में खीरी खाएंगे तो आपको ठीक से नींद आने में बहुत दिक्कत होगी क्योंकि पेट में भारीपन के कारण आपको लेटने और करवट बदलने में परेशानी होगी. इसके अलावा अगर आपका पाचन खराब है तो गैस के कारण आपको ठीक से नींद नहीं आएगी.
दिन में खाएं खीरा
हेल्थ एक्सपर्ट भी दिन में खीरा खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. खीरे के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है, इसमें खीरे का 95% पानी शरीर को मिलती है. इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
सम्बंधित ख़बरें
प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती
नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…
आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु
मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…
पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति
आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…
भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…
