द इंडियन व्यू

खेल विरोधी गतिविधियों के चलते आनंद किशोर पाण्डेय पर कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आनंद किशोर पाण्डेय को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। एसोसिएशन के महासचिव डा.…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आनंद किशोर पाण्डेय को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आनंद किशोर पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन की ओलंपिक भावनाओं के विपरीत कार्य कर संगठन की छवि धूमिल की गई।

महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय के दिशा-निर्देश पर लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने कार्यवाही करते हुए आनंद किशोर पाण्डेय को निष्कासित कर दिया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने इस संबंध में प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे आनंद किशोर पाण्डेय से किसी तरह का संबंध न रखें और संघ से संबंधित किसी भी गतिविधि में उनकी भागीदारी न हो।

इस बारे में आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूर्णतः आधारहीन हैं। मुझे इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मैं इन सभी आरोपों का पूर्ण रूप से खंडन करता हूँ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।