द इंडियन व्यू

खेल मंत्री ने आर. प्रज्ञानानंद को दी बधाई, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी। प्रज्ञानानंद इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन…

Ragwendra P Singh
June 6, 2026
2 min read
खेल मंत्री ने आर. प्रज्ञानानंद को दी बधाई, बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी। प्रज्ञानानंद इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

मांडविया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश इस गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मना रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय शतरंज के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है।”

चेन्नई के 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे के स्टावेंजर में खेले गए टूर्नामेंट के 10वें और अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ उन्होंने कुल 18 अंक हासिल किए और अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो (17 अंक) को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन बने।

साभार : गूगल

प्रज्ञानानंद की यह सफलता टूर्नामेंट इतिहास की सबसे शानदार वापसी में से एक मानी जा रही है। छह राउंड के बाद वह छह खिलाड़ियों में अंतिम स्थान पर थे, लेकिन इसके बाद लगातार चार जीत दर्ज कर उन्होंने शानदार वापसी की और खिताबी दौड़ में खुद को आगे कर लिया।

उनकी लगातार जीत के क्रम में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत और अंतिम से पहले दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश पर महत्वपूर्ण जीत शामिल रही।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/2063132296732143944

फाइनल राउंड में प्रज्ञानानंद ने विन्सेंट कीमर के खिलाफ मध्य खेल में प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया और 45वीं चाल पर मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ प्रज्ञानानंद ने न केवल नॉर्वे शतरंज के पहले भारतीय विजेता बनने का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि 1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी जीती।

प्रधानमंत्री मोदी ने शतरंज खिलाड़ी आर. प्रज्ञानानंदा के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने पर बधाई दी और इसे भारतीय खेल इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

https://twitter.com/narendramodi/status/2063172045777862885

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आर. प्रज्ञानानंदा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। यह वास्तव में एक असाधारण सफलता है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता, प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।