एशिया कप में खेलेगी टीम इंडिया, लेकिन पाकिस्तान से द्विपक्षीय मुकाबले पर रोक
जब से टी20 एशिया कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा हुई है, तभी से इस तरह की चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से पीछे हट जाना चाहिए। साभार : गूगल भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते…

जब से टी20 एशिया कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा हुई है, तभी से इस तरह की चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से पीछे हट जाना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। भारतीय चाहते हैं कि जब तक भारत से पाकिस्तान परस्त आतंकवाद खत्म न हो, तब तक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई खेल या कोई भी संबंध नहीं रखना चाहिए। इस बीच खेल मंत्रालय का बयान सामने आ गया है।
खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल मुकाबले नहीं होंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा। गुरुवार को खेल मंत्रालय ने भारत के अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें खास तौर पर पाकिस्तान के साथ संबंधों पर जोर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह नीति तुरंत प्रभावी हो गई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, खेल मंत्रालय की नीति में कहा गया है, "पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों में भारत का दृष्टिकोण उसी व्यापक नीति को दर्शाता है जो उस देश के साथ भारत के संबंधों में अपनाई गई है।
जहां तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, तो भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगी। पाकिस्तान की टीमें भी भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की अनुमति नहीं पाएंगी।" हालांकि, बहुपक्षीय खेल आयोजनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मंत्रालय के एक स्रोत ने कहा, "हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह एक बहुदेशीय प्रतियोगिता है।"
उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान को द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन बहुपक्षीय आयोजनों में उनकी भागीदारी पर रोक नहीं होगी क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।" यह नीति भारत-पाकिस्तान के खेल संबंधों में स्पष्ट दूरी रखती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय खेल में भागीदारी को जारी रखने का संदेश भी देती है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
