द इंडियन व्यू

खेत में अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी

फिरोजाबाद : थाना पचोखरा क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ ने खुद को असलाह से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई है। थाना पचोखरा…

Ragwendra P Singh
June 14, 2025
2 min read
खेत में अधेड़ ने गोली मारकर की खुदकुशी

फिरोजाबाद : थाना पचोखरा क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे अधेड़ ने खुद को असलाह से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई है।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी निर्भय निवासी सर्वेश कुमार (45) एक कांच फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार को परिवार में उनके रिश्ते के भाई की बरसी थी। रात 11 बजे करीब वह बरसी में शामिल होने के बाद घर के पीछे 50 मीटर दूर स्थित खेत पर सोने चले गए। शनिवार को छोटे भाई की बेटी लक्ष्मी खेत गई तो देखा कि सर्वेश का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मृतक की पत्नी नीरज देवी, दो बेटे संदीप, रंजीत और बेटी सरिता सहित परिवार के लोग पहुंच गए।

शव के पास ही तमंचा पड़ा था। गोली कान के नीचे लगी थी। सूचना पर एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ अंबरीश कुमार, थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा व टूंडला इंस्पेक्टर अंजीश कुमार मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट व फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि अधेड़ खेत की रखवाली कर रहा था। तभी उसने खुद को असलाह से गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…