द इंडियन व्यू

खिताब की तलाश में भारतीय महिला टीम, पहले मुकाबले में मालदीव से भिड़ंत

फीफा रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 में मालदीव के खिलाफ सोमवार को यहां ग्रुप बी में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करने की कोशिश करेगी। भारत की निगाहें 2019 के बाद पहली बार खिताब…

Ragwendra P Singh
May 24, 2026
2 min read
खिताब की तलाश में भारतीय महिला टीम, पहले मुकाबले में मालदीव से भिड़ंत

फीफा रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 में मालदीव के खिलाफ सोमवार को यहां ग्रुप बी में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करने की कोशिश करेगी। भारत की निगाहें 2019 के बाद पहली बार खिताब दोबारा अपने नाम करने पर हैं।

भारतीय महिला टीम पहली बार गोवा में कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। भारत इस टूर्नामेंट की सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है, मालदीव 167वें स्थान पर है। ऐसे में भारतीय टीम को मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

भारत का मालदीव के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए आठ मुकाबलों में भारत ने सात जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इन मैचों में भारत ने 68 गोल दागे हैं और सिर्फ एक गोल खाया है।

भारत के पास मैदान के हर विभाग में मजबूत खिलाड़ी हैं। रक्षा पंक्ति में युवा अस्ताम ओराव और हाल ही में इंडियन विमेंस लीग की सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुनी गई निर्मला देवी फांजौबाम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिडफील्ड में पिछले महीने भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली अवीका सिंह और अनुभवी संगीता बासफोर मैच की रफ्तार नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

आक्रमण में भारत के पास ग्रेस डांगमेई, प्यारी खाखा और सौम्या गुगुलोथ जैसी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, पेरू में क्लब फुटबॉल खेलने वाली मनीषा कल्याण अभी टीम से नहीं जुड़ी हैं, क्योंकि फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो एक जून से शुरू होगी।

भारत और मालदीव के अलावा ग्रुप बी में बांग्लादेश की टीम है। नेपाल, श्रीलंका और भूटान ग्रुप ए में हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसका फाइनल मुकाबला छह जून को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।