क्वालीफायर में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा, उत्तराखंड के अश्विन भी मुख्य ड्रा में
लखनऊ। उत्तराखंड के अश्विन सहित मेजबान उत्तर प्रदेश के अमर्त्य, अभिउदय, ध्रुव, प्रणव, देवांश व अक्षत ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल के क्वालीफायर में जीत से…

लखनऊ। उत्तराखंड के अश्विन सहित मेजबान उत्तर प्रदेश के अमर्त्य, अभिउदय, ध्रुव, प्रणव, देवांश व अक्षत ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल के क्वालीफायर में जीत से मुख्य ड्रा में जगह बना ली।
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को क्वालीफायर में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल को 8-2 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। वहीं मुख्य ड्रा में पहुंचने वाले बाकी खिलाड़ी यूपी के रहे। क्वालीफायर के अंतिम राउंड में अमर्त्य चौधरी ने शौर्य अग्रवाल के खिलाफ 8-5 से जीत दर्ज की जबकि अभिउदय सिंह ने अनय श्रीवास्तव को 8-3 से हराया।
इसके अलावा ध्रुव सिंह ने हर्ष भदौरिया को 8-1 से, प्रणव शर्मा ने अवि अग्रवाल को 8-5 से, देवांश विज ने पविथ सिंह को 8-1 से तथा अक्षत त्यागी ने बेहद रोमांचक मैच में मोहम्मद आरिज को 8-7(5) से हराकर मुख्य ड्रा में जगह पक्की की। वहीं निपुन चौहान को बाई का लाभ मिला। चैंपियनशिप में मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार को सुबह 7 बजे से होगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
