द इंडियन व्यू

क्रिस वोक्स की गेंद पर लगी चोट, ऋषभ पंत ने शेयर की दर्दभरी कहानी

भारतीय टेस्ट के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फ्रैक्चर पैर की तस्वीर साझा करके अपना दर्द जाहिर किया है। इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट के दौरान उनका पर फ्रैक्चर हो गया था, उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए दोनों…

Ragwendra P Singh
August 14, 2025
2 min read
क्रिस वोक्स की गेंद पर लगी चोट, ऋषभ पंत ने शेयर की दर्दभरी कहानी

भारतीय टेस्ट के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फ्रैक्चर पैर की तस्वीर साझा करके अपना दर्द जाहिर किया है। इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट के दौरान उनका पर फ्रैक्चर हो गया था, उन्होंने दिलेरी दिखाते हुए दोनों पारियों में बल्लेबाजी तो की, मगर वह पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए थे।

साभार : गूगल

ऋषभ पंत को यह चोट क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलते हुए लगी थी। यह चोट इतनी दर्दनाक थी कि पंत से मैदान पर खड़ा भी नहीं होया जा रहा था। मिनी एंबुलेंस के जरिए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद उनका स्कैन हुआ और फिर फ्रैक्चर का पता चला।

ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्लास्टर से बंधे फ्रैक्चर पैर की तस्वीर साझा करके लिखा, ‘मुझे इससे बहुत नफरत है’ उनको इस चोट से उबरने के लिए कम से कम 6 हफ्तों का समय लग सकता है, ऐसे में अगले महीने शुरू हो रहे एशिया कप 2025 से भी वह बाहर हो सकते हैं।

Rishabh Pant (@rishabpant)

पंत ने आखिरी टी20 जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। आईपीएल में भी उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही थी। पंत ने सोशल मीडिया पर पिज्जा बनाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। वह थोड़ा लंगड़ाते हुए, लेकिन शेफ के एप्रन में मुस्कुराते हुए, वह आटा गूंथ रहे थे और टॉपिंग लगा रहे थे।

https://www.instagram.com/reel/DNSp2U-zjKG/

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "घर पर तो कुछ बनाया नहीं है, यहाँ पिज्जा बना रहा है।" इसके बाद उन्होंने कैप्शन में एक इतालवी अंदाज जोड़ा: "इम्पैस्टो, साल्सा, फ़ोर्नो और मैं।" क्लिप में, पंत दर्शकों से कह रहे थे "आज मैं आपको पिज्जा बनाना सिखाऊंगा, मुझे लगता है कि मैं वेजीटेरियन पिज्जा बनाऊंगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।