द इंडियन व्यू

क्रिकेट लोकप्रिय, लेकिन बास्केटबॉल का भी बड़ा भविष्य: व्लाडे डिवैक

एनबीए के महान खिलाड़ी व्लाडे डिवैक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि बास्केटबॉल भी देश में अपनी जगह बना लेगा। सैक्रामेंटो किंग्स के इस खिलाड़ी ने…

Ragwendra P Singh
May 8, 2026
2 min read
क्रिकेट लोकप्रिय, लेकिन बास्केटबॉल का भी बड़ा भविष्य: व्लाडे डिवैक

एनबीए के महान खिलाड़ी व्लाडे डिवैक इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि बास्केटबॉल भी देश में अपनी जगह बना लेगा।

सैक्रामेंटो किंग्स के इस खिलाड़ी ने शुक्रवार को यहां अमेरिकन सेंटर में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के 100 से अधिक बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेली। डिवैक ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में हैरान हूं। बच्चे काफी प्रतिभाशाली हैं।’’

दो ओलंपिक रजत पदक (1988 और 1996) और दो विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक (1990 और 2002) के विजेता डिवैक ने युवा खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लड़कियों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हूं। भारत बड़ा देश है और यहां बहुत सारे बच्चे हैं। भारत अगर सही राह पर चले तो वह इस खेल में मजबूत शक्ति बन सकता है। एनबीए एक वैश्विक ब्रांड है और भविष्य में हमारे पास भारत से कुछ एनबीए खिलाड़ी हो सकते हैं।’’

साभार : गूगल

भारत की एनबीए में पहले भी उपस्थिति रही है, जब कनाडा में जन्मे सिम भुल्लर 2015 में लीग के साथ अनुबंध करने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने थे। संयोग से यह सैक्रामेंटो किंग्स ही था जिसने उन्हें टीम में शामिल किया था और उस समय डिवैक टीम के बास्केटबॉल संचालन के उपाध्यक्ष थे।

सतनाम सिंह एनबीए में खेलने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2015 में डलास मावेरिक्स से अनुबंध किया था। डिवैक ने कहा, ‘‘भारत एक विशाल देश है जिसके लोग बेहद खूबसूरत हैं। हम बास्केटबॉल के लिए बच्चों को तैयार करने में उनकी मदद करना चाहेंगे।

मुझे पता है कि उन्हें कई खेल पसंद हैं, जिनमें सबसे ऊपर क्रिकेट है और उन्हें हमेशा इस खेल से लगाव बनाए रखना चाहिए क्योंकि यह ‘राष्ट्रीय खेल’ है।’’ भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए डिवैक ने इसे राष्ट्रीय खेल का दर्जा दे दिया जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।