कोहली पिच पर लौटे : गुजरात टाइटंस के कोच नईम अमीन के साथ अभ्यास
टीम इंडिया के रन मशीन से फेमस विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पिच पर लौटे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नईम अमीन की मौजूदगी में अभ्यास किया। कोहली ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, "हिट में मदद के लिए शुक्रिया,…

टीम इंडिया के रन मशीन से फेमस विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पिच पर लौटे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के सहायक कोच नईम अमीन की मौजूदगी में अभ्यास किया। कोहली ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, "हिट में मदद के लिए शुक्रिया, भाई। आपको देखकर हमेशा अच्छा लगता है।"

उन्होंने सेशन के दौरान अमीन के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। अमीन बर्कशायर, बकिंघमशायर और लंदन में माइटी विलो अकादमी चलाते हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ में थे। भारतीय तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अच्छे अभ्यास सत्रों के लिए अमीन की अकादमी में आ चुके हैं।

विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। कोहली का ध्यान भारत के लिए वनडे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल की प्रतिबद्धताओं पर है। कोहली ने 302 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 14,181 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2025 के फाइनल में शानदार पारी खेली थी।
विराट ने 43 रनों की पारी खेली थी, जिससे आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। कोहली को फिर से मैदान पर देखने के लिए प्रशंसक बेताब हैं। हालांकि, फैंस को अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।
भारत को यूं तो अगस्त में बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय मैच खेलने थे, लेकिन बीसीसीआई और बीसीबी के बीच आपसी सहमति से यह श्रृंखला सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
कोहली और रोहित शर्मा, जो टेस्ट और टी20 से भी दूर हैं, दोनों के भारत के ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के एकदिवसीय चरण के लिए लौटने की उम्मीद है। 19 अक्टूबर से पर्थ स्टेडियम में यह टूर्नामेंट शुरू होगा। 23 और 25 अक्टूबर टूर्नामेंट के अन्य मैच होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
