द इंडियन व्यू

कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, बीसीसीआई ने इंजरी पर दिया अपडेट

नई दिल्ली : कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोटिल हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, बीसीसीआई ने इंजरी पर दिया अपडेट

नई दिल्ली : कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोटिल हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि गिल अब इस टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान शनिवार को कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 4 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें गर्दन में ऐंठन महसूस हुई और वो मैदान छोड़कर चले गए थे।बीसीसीआई ने रविवार को अपडेट देते हुए बताया कि कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल को नेक इंजरी हो गई थी। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह अस्पताल में निगरानी में हैं। वह आगे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।मैच की बात करें, तो आज तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर सिमट गई। इससे भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का पाछा करते हुए अब तक तीन विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं। ईडन गार्डन्स की इस मुश्किल पिच पर भारत को अभी भी जीत के लिए 88 रन और बनाने हैं। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।