द इंडियन व्यू

कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमटी, जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

कोलकाता : जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 159 रन पर समेत दो। जसप्रीत बुमराह ने मैच में 5 विकेट…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
1 min read
कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमटी, जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट

कोलकाता : जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 159 रन पर समेत दो। जसप्रीत बुमराह ने मैच में 5 विकेट झटके।इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एडन मार्करम और रियान रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े, बुमराह ने रिकल्टन को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रिकल्टन ने 23 रन बनाए। इसके बाद बुमराह ने मार्करम (31) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। 159 के कुल स्कोर पर बुमराह ने केशव महाराज (00) को एलबीडब्ल्यू कर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का अंत किया और मैच में अपना पांचवां विकेट लिया।बुमराह के अलावा के अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 31 और मूल्डर और टोनी डी जॉर्जी ने 24-24 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।