द इंडियन व्यू

AI जैसा खेलते हैं यानिक सिनर, बुब्लिक की हार के बाद अनोखी तारीफ

आजकल AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चर्चा में है। खेल में भी इसका योगदान काफी बढ़ गया है। इस बीच एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने दूसरे दिग्गज टेनिस प्लेयर को लेकर बड़ा बयान दिया कि आप तो एआई जेनरेटेड प्लेयर हो। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
AI जैसा खेलते हैं यानिक सिनर, बुब्लिक की हार के बाद अनोखी तारीफ

आजकल AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चर्चा में है। खेल में भी इसका योगदान काफी बढ़ गया है। इस बीच एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने दूसरे दिग्गज टेनिस प्लेयर को लेकर बड़ा बयान दिया कि आप तो एआई जेनरेटेड प्लेयर हो।

साभार : गूगल

ये सब देखने को मिला है यूएस ओपन 2025 के राउंड 16 के मुकाबले में जो सोमवार की रात को इटली के यानिक सिनर और रूसी-कजाख टेनिस प्लेयर अलेक्जेंडर बुब्लिक के बीच खेला गया।

एकतरफा मैच में हार मिलने के बाद बुब्लिक ने सिनर की तारीफ में उनको एआई जेनरेटेड प्लेयर बताया। 81 मिनट तक चले मुकाबले में यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-1,6-1 और 6-1 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस हार के बाद अलेक्जेंडर बुब्लिक के चेहरे पर मुस्कुराहट तो थी, लेकिन वे जानते थे कि उनके सामने दिग्गज प्लेयर हैं।

अलेक्जेंडर बुब्लिक ने मैच के बाद कहा, "आप बहुत अच्छे हो, ये तो कमाल है। तुम बिल्कुल AI जेनरेटेड प्लेयर जैसे हो।" वैसे तो ये जोक था, लेकिन जिस तरह की हार का सामना बुब्लिक ने किया, उससे यही लग रहा था कि वे किसी मशीन के आगे कोर्ट पर टेनिस का गेम खेल रहे हैं। पहले गेम से ही यानिक सिनर लगातार आक्रामक रहे।

उन्होंने बुब्लिक की सर्विस तुरंत तोड़ दी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अपने लेजर-शार्प बेसलाइन प्ले से लगातार दबाव बनाते रहे और मशीन जैसी निरंतरता के साथ कमाल के पॉइंट्स बटोरते चले गए। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी की सटीकता और गति के आगे बुब्लिक बेबस नजर आए।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिनर ने कहा, "मुझे लगा जैसे आज मैं बेहतरीन टेनिस खेल रहा हूं। मैं बहुत जल्दी ही उनकी सर्विस तोड़ने में कामयाब रहा, जिससे मुझे थोड़ी बेहतर सर्विस करने और कोर्ट के पीछे से थोड़ा बेहतर खेलने का आत्मविश्वास मिला।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।