द इंडियन व्यू

कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दिव्या देशमुख से खिताबी टक्कर

फिडे महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने चीन की टिंगजी लेई को टाईब्रेकर में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हराया और फाइनल में उनकी टक्कर हमवतन भारतीय दिव्या देशमुख से होगी। साभार : गूगल शनिवार से…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
2 min read
कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दिव्या देशमुख से खिताबी टक्कर

फिडे महिला विश्व कप सेमीफाइनल में ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने चीन की टिंगजी लेई को टाईब्रेकर में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हराया और फाइनल में उनकी टक्कर हमवतन भारतीय दिव्या देशमुख से होगी।

साभार : गूगल

शनिवार से खेले जाने वाले फाइनल में जगह बनाने वाली हम्पी और दिव्या दोनों ने अगले साल होने वाले महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सामान्य समय नियंत्रण में पहली दो बाजी ड्रॉ होने के बाद हम्पी को टाईब्रेकर में 1-1 से ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा जिसमें दोनों प्लेयर्स के लिए 15-15 मिनट की दो बाजी अतिरिक्त समय के साथ थी।

अगली दो टाईब्रेक बाजी 10-10 मिनट की थी। लेई ने पहली बाजी जीतकर बढ़त बनाई लेकिन हम्पी ने मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद दूसरी बाजी जीतकर मैच फिर बराबर कर दिया।

टाईब्रेक बाजी के तीसरे सेट में हम्पी ने पहली बाजी में सफेद मोहरों से शुरुआत की और खेल के सभी विभागों में लेई को परास्त करते हुए इसे जीता। पहली बाजी जीतने के बाद फाइनल में पहुंचने के लिए हम्पी को बस एक ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और प्रतिभा सराहनीय है।

https://twitter.com/ncbn/status/1948582968219300158

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई।' मुख्यमंत्री ने उन्हें फाइनल के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।