द इंडियन व्यू

कोको गॉफ का दमदार कमबैक, इटैलियन ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

अमेरिका की कोको गॉफ ने रूस की मिरा एंड्रीवा को हराकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी कोको गॉफ को नंबर 8 सीड एंड्रीवा के खिलाफ तीसरे सेट में लगभग 5-1 और दो ब्रेक की बढ़त मिलने के बावजूद…

Ragwendra P Singh
May 13, 2026
2 min read
कोको गॉफ का दमदार कमबैक, इटैलियन ओपन सेमीफाइनल में बनाई जगह

अमेरिका की कोको गॉफ ने रूस की मिरा एंड्रीवा को हराकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह  बनाई। दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी कोको गॉफ को नंबर 8 सीड एंड्रीवा के खिलाफ तीसरे सेट में लगभग 5-1 और दो ब्रेक की बढ़त मिलने के बावजूद 4-6, 0-2, 6-4 से जीत के लिए पांच मैच पॉइंट्स तक का इंतजार करना पड़ा।

एंड्रीवा ने पहले सेट में 3-1 की बढ़त बनाई और पूरे सेट के दौरान उसे शानदार तरीके से बनाए रखा। डब्ल्यूटीए रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सेट में एंड्रीवा ने 10 विनर लगाए और केवल सात अनफोर्स्ड एरर किए, जबकि गॉफ का प्रदर्शन इसके विपरीत रहा।

इसके बाद गॉफ ने दूसरे सेट में 3-0 की बढ़त बनाई, एक ब्रेक हासिल किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। एंड्रीवा ने दूसरे सेट में 11 अनफोर्स्ड एरर किए, जिसका फायदा उठाकर गॉफ ने मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचा दिया।

साभार : गूगल

शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गॉफ 5-1 की बढ़त और डबल ब्रेक के साथ आसानी से मैच अपने नाम कर लेंगी। दूसरे सेट से ही उन्होंने शानदार लय पकड़ ली थी और एंड्रीवा की गलतियों का पूरा फायदा उठाया।

अब कोको गॉफ का सेमीफाइनल मुकाबला रोमानिया की सोराना सिर्स्टिया से होगा। इस सीजन में सिर्स्टिया के खिलाफ यह गॉफ का लगातार दूसरे टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा। अमेरिकी खिलाड़ी अपने करियर के 15वें 1000-लेवल डब्ल्यूटीए टूर सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वहीं, 2026 में दुबई ओपन और मियामी ओपन के बाद यह उनका तीसरा सेमीफाइनल है।

ओपन एरा में नथाली तौजियात (1989) के बाद इटैलियन ओपन में तीन या उससे अधिक कमबैक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली गॉफ केवल दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। कोको गॉफ ने पिछले सीजन में भी इटैलियन ओपन का फाइनल खेला था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जैस्मीन पाओलिनी ने फाइनल में कोको गॉफ को 6-4, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।