केडी सिंह बाबू स्टेडियम से गांधी प्रतिमा अटल चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025 के क्रम में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से यात्रा का शुभारंभ युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने किया। प्रदेश के खेल…

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025 के क्रम में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम से यात्रा का शुभारंभ युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने किया।

प्रदेश के खेल मंत्री तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
यह तिरंगा यात्रा केडी सिंह बाबू स्टेडियम से गांधी प्रतिमा अटल चौक तक निकाली गई। खेल मंत्री ने कहा कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देश भक्त की भावना का संचार तथा तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व को जन जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान ही नहीं बल्कि यह देश एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने जन सामान्य से अपील किया कि वे आगामी 15 अगस्त को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश प्रेम की भावना को और शशक्त करें।

यात्रा के दौरान प्रमुख सचिव खेल मनीष चौहान, खेल निदेशक आर पी सिंह सहित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, के डी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों के साथ साथ पी आर डी के जवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
