द इंडियन व्यू

केरल में यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया

तिरुवनंतपुरम (केरल) : कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को शनिवार देररात केरल पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की।…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
2 min read
केरल में यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया

तिरुवनंतपुरम (केरल) : कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को शनिवार देररात केरल पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की। ममकूटथिल पलक्कड़ से विधायक हैं। पिछले साल चार दिसंबर को केरल कांग्रेस ने राहुल ममकूटथिल को पार्टी से बाहर दिया था।

 

पुलिस ने आज सुबह बताया कि राहुल ममकूटथिल को शनिवार आधीरात पलक्कड़ से एक यौन उत्पीड़न मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पथानामथिट्टा जिले के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पलक्कड़ विधायक के खिलाफ हाल ही में तीसरा यौन उत्पीड़न मामला दर्ज किया गया था। विशेष जांच दल उनके खिलाफ इसी तरह के दो अन्य मामलों की जांच कर रही है। विशेष जांच दल को नए मामले की जांच भी सौंपी गई है। ममकूटथिल पलक्कड़ में एक होटल में ठहरे हुए थे। उनको आधीरात होटल से हिरासत में लेकर पथानामथिट्टा लाया गया।

 

पुलिस ने बताया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केरल उच्च न्यायालय ने पहले मामले में ममकूटथिल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। यह मामला दुष्कर्म और एक महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी थी। इन्हीं आरोपों के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ममकूटथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।