द इंडियन व्यू

कोरिया पर भारत की 4-1 से धमाकेदार जीत, केतन ने दागे दो गोल

जापान के काकामिगाहारा में पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. भारत से कप्तान केतन कुशवाहा ने दो गोल दागे, जबकि वरिंदर…

Ragwendra P Singh
June 1, 2026
2 min read
कोरिया पर भारत की 4-1 से धमाकेदार जीत, केतन ने दागे दो गोल

जापान के काकामिगाहारा में पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. भारत से कप्तान केतन कुशवाहा ने दो गोल दागे, जबकि वरिंदर सिंह और शाहरुख अली ने एक-एक गोल किया.

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और तीसरे ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली. भारत को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर राहुल यादव के पास को कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके महज दो मिनट बाद गाजी खान के शानदार पास पर वरिंदर सिंह ने गोल दागकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी.

पहले क्वार्टर में दो गोल के बाद कोरिया ने खेल की रफ्तार को धीमा करने की कोशिश की. दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन 21वें मिनट में कोरिया को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान यून जाएह्योक ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया.

@TheHockeyIndia

तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर दबदबा बनाया. 36वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर कोरियाई डिफेंस शुरुआती प्रयास को रोकने में तो सफल रहा, लेकिन गेंद को क्लियर नहीं कर सका. इसका फायदा उठाते हुए केतन कुशवाहा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दाग दिया.

चौथे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर आयुष रजक ने शानदार बचाव करते हुए विपक्षी टीम को गोल करने से रोक दिया. इसके तुरंत बाद 54वें मिनट में शाहरुख अली ने जोरदार शॉट लगाकर भारत का चौथा गोल किया और टीम की जीत पर मुहर लगा दी.

इस जीत के साथ भारत, कोरिया और जापान के बराबर छह अंक हो गए हैं. दोनों पूलों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारतीय टीम अब अपने अंतिम पूल मुकाबले में 3 जून को चाइनीज ताइपे का सामना करेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।