कुश्ती जगत में एक युग का अंत : हल्क होगन को श्रद्धांजलि
डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार, 24 जुलाई की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद मेडिकल टीम को…

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार, 24 जुलाई की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद मेडिकल टीम को उनके घर भेजा गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हल्क होगन छह बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई विजेता और दो बार के रॉयल रंबल विजेता थे। 80 और 90 के दशक में वे हर घर में पहचाने जाने वाला नाम थे। हल्क होगन के निधन से रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने भी एक श्रद्धांजलि वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें रेसलिंग के इस महान हस्ती को याद किया गया।
डब्ल्यूडब्ल्यूई ने X पर लिखा, ' डब्ल्यूडब्ल्यूई को यह जानकर दुख हुआ कि डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का निधन हो गया है।' होगन 1980 के दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई को वैश्विक पहचान दिलाने में मददगार साबित हुए थे। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने आगे लिखा, ' डब्ल्यूडब्ल्यूई होगन के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।'
16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हल्क होगन के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। वे उनके करीबी दोस्त थे और रेसलिंग करियर की शुरुआत से ही उनके साथ थे।
फ्लेयर ने X पर लिखा, 'मेरे करीबी दोस्त हल्क होगन के निधन के बारे में सुनकर मैं बिल्कुल स्तब्ध हूं! हल्क रेसलिंग के कारोबार में शुरुआत से ही मेरे साथ रहे हैं।'
फ्लेयर ने आगे बोला, 'एक अविश्वसनीय एथलीट, प्रतिभाशाली, दोस्त और पिता! हमारी दोस्ती का मेरे लिए बहुत महत्व है। वह हमेशा मेरे लिए मौजूद रहे, तब भी जब मैंने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा। जब मेरे बचने की संभावना 2% थी, तब वह अस्पताल में मुझसे मिलने आने वाले पहले लोगों में से थे।
उन्होंने मेरे बिस्तर के पास प्रार्थना की। जब रीड बीमार थे तब हल्क ने मुझे पैसे भी उधार दिए। हल्कस्टर, तुम्हारी कोई बराबरी नहीं कर सकता! आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त!' इसके अलावा कई अन्य दिग्गज भी हल्क होगन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।
होगन ने तीन शादियां की थीं। उनके परिवार में उनकी मौजूदा पत्नी स्काई डेली, एक बेटा निक और एक बेटी ब्रुक हैं। उनके जाने से कुश्ती जगत में एक युग का अंत हो गया है।
उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें हमेशा याद रखेंगे। हल्क होगन का नाम हमेशा डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया भर में पहचान बनाई। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
