कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक हैं प्रज्ञाननंदा, भारत के सबसे मजबूत खिलाड़ी बने: प्रवीण थिप्से
द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का मानना है कि प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय आर प्रज्ञाननंदा दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी अधिक खतरनाक खिलाड़ी हैं।…

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का मानना है कि प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय आर प्रज्ञाननंदा दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी अधिक खतरनाक खिलाड़ी हैं।
थिप्से ने उन्हें वर्तमान में भारत का सबसे मजबूत खिलाड़ी बताया और कहा कि वह मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी से आगे हैं। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘प्रज्ञाननंदा इस समय सर्वश्रेष्ठ भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वियों में से एक माना जा सकता है। यहां तक कि मैं उन्हें कार्लसन से भी अधिक खतरनाक खिलाड़ी मानता हूं।’’
थिप्से ने प्रज्ञाननंदा की नॉर्वे शतरंज में मिली जीत को हाल के वर्षों में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रज्ञाननंदा ने क्या शानदार हो वापसी की है। पिछले साल वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन अब उन्होंने सच में असाधारण प्रदर्शन किया है। भारतीय शतरंज को इसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी।’’

थिप्से ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले तक वह अधिक आक्रामक होकर खेलते थे लेकिन अब उन्होंने विरोधी खिलाड़ी की चालों को कुंद करना सीख लिया है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
